UPMSP UP Board Result 2023 : उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के नतीजों को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे इसी महीने यानी अप्रैल के तीसरे हफ्ते तक जारी कर दिए जाएंगे। इसको लेकर बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। अगर ऐसा होता है तो पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूट जाएगा क्योंकि इससे पहले बोर्ड इतनी जल्दी रिजल्ट घोषित नहीं करता था. अप्रैल के महीने में रिजल्ट घोषित होने पर एक नया रिकॉर्ड बनेगा। बोर्ड ने इस बार एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कई साल बाद ऐसा हुआ है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बिना नकल या पेपर लीक आदि के संपन्न हुई हैं.
रिलीज होने के बाद ऐसे करें चेक
उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे ऐसे चेक कर सकते हैं। आप इस स्टेप बाय स्टेप तरीके को फॉलो कर सकते हैं।
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी upresults.nic.in पर.
- इसके बाद होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट नाम का लिंक दिया हो.
- जिस क्लास के नतीजे आपको देखने हैं उसके लिंक पर जाएं और क्लिक करें.
- ऐसा करते ही जो नया पेज खुले उस पर अपने डिटेल्स डालें जैसे रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, कैप्चा कोड वगैरह.
डिटेल डालकर सबमिट कर दें.
इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई पड़ जाएगा.यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
UP Board Result 2023 – Highlights
Board Name | Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad |
Exam Name | UP Board 10th 12th Exam 2023 |
Post Name | UP Board Result 2023 |
Class | 10th & 12th |
Result Date | कभी भी जारी हो सकते है। |
Official Website | Click Here |
अगर न चले वेबसाइट
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। ऐसे में जब बड़ी संख्या में अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगइन करते हैं तो यह काम करना बंद कर देता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो चिंता न करें, कुछ देर रुकें और फिर दोबारा कोशिश करें। ट्रैफिक कम होने पर वेबसाइट अपने आप खुल जाएगी। नहीं तो आप एसएमएस जैसे दूसरे तरीकों से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Important Links
Check UP Board 10th Result 2023 | Click Here |
Check UP Board 12th Result 2023 | Click Here |
Official Website | Click Here |