Gold Price Today: जैसे कि हम सभी देख रहे हैं कि अभी हमारे भारत देश में लग्नों का समय चल रहा है और हमारे देश में शादी व्याह में सोना लड़का-लड़की को गिफ्ट के तौर पर देना शुभ माना जाता हैं। जिसके कारण अभी के समय में सोना बहुत ज्यादा बिक्री हो रही हैं और इन्हीं कारणों को देखते हुए सोना – चांदी के रेट को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ी सूचना जारी की है।
केंद्र सरकार के इस सूचना के अनुसार सोना – चांदी के कीमतों में कितनी गिरावट आ सकती हैं या बढ़ सकती है अर्थात रिपोर्ट आने के बाद सोना चांदी के दामों में क्या हुआ इसकी पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक जानने के लिए आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
![OnePlus Nord 2T Pro Smartphone](https://kkresult.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240112-WA0024.jpg)
केंद्र सरकार के रिपोर्ट्स आने के बाद 18, 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दामों में क्या हुआ?
जैसे ही केंद्र सरकार ने सोना चांदी के दामों को लेकर नोटिस जारी की उसके बाद पूरे मार्केट में उथल पुथल मच गई तथा रिपोर्ट आने के कई दिनों के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई।
आपको बताते चलें कि एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 50 रुपए गिरकर 63,150 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। जबकि पिछले दिन यह 63,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 450 रुपए गिरकर 76,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई हैं।
इसके अलावा इस बीच एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 86 रुपए बढ़कर 62,265 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट एक्सचेंज पर 243 रुपए उछलकर 72,290 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 2,030 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 23.04 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर थे। कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2030 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो वैश्विक बाजारों में पिछले बंद से । अमेरिकी डॉलर कम है।
कैसे पहचानें सोने की शुद्धता
आपको बता दें, अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 23 कैरेट पर 95.8, 22 कैरेट पर 91.6, 21 कैरेट पर 87.5 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा हुआ रहता है।
आपको बताना चाहेंगे, ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। आपके जानकारी के लिए बता दें कि सोना कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता है और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध माना जाता है।
मिस्ड कॉल से जानिए घर बैठे जानिए सोने-चांदी का ताजा रेट
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को सोने चांदी के रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।