Gold Price Today: सोना खरीदारों की हुई बल्ले-बल्ले, आज सोने की भाव में आई भारी गिरावट, अभी जाने सोने का ताजा भाव

Gold Price Today: आज यानी 26 दिसंबर को देश में सोने की कीमतों में गिरावट आई है। लेकिन चांदी की कीमत बढ़ गई है। ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये खबर जरूरी है। सोने-चांदी की खरीद से पहले आपके लिए यह पता करना जरूरी है कि आज सोना-चांदी किस भाव पर मिल रहा है। इससे आपको पता लग जायेगा कि आज सोने-चांदी की खरीदारी आपको लिए कितना फायदेमंद है।

यहां हम आपको सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Latest Gold Rate In India) के बारे में बताने जा रहे हैं। सोन चांदी की खरीदारी करने से पहले जरूर चेक कर लें कि आज आपके शहर में सोना-चांदी किस भाव पर मिल रहा है।

Gold Price Today
Gold Price Today

देश में आज सोने-चांदी की कीमतें (Gold Silver Prices)

आज यानी 26 दिसंबर को देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 100  रुपये यानी 0.16% घटकर 61,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, आज चांदी (Silver Price) महंगी हो गई। आज चांदी की कीमत 0.28% यानी 200 रुपये प्रतिकिलो की तेजी के साथ 71,600 रुपये प्रतिकिलो हो गई है।

देश के सभी महानगरों में सोने की कीमत (Gold Price)

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 62,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • मुंबई में 24 कैरेट सोना 61,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 56,750 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट सोना 61,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 56,750 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 52,285 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 47,927 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

क्या है 22, 20, 18 और 14 कैरेट का रेट 

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर दी गई जानकार के अनुसार, 22 कैरेट का सोना 60,120 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट सोने का रेट 54,820 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का भाव 49,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने का रेट 39,730 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। बता दें, सोने की शुद्धता को कैरेट में मापा जाता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि 14 कैरेट सोने को सबसे लो क्वालिटी सोना माना जाता है।

वैश्विक स्तर पर गिरा सोने का दाम 

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत में कमजोरी देखी जा रही है। सोने का भाव अपने उच्चतम स्तर 2,065 डॉलर प्रति औंस से गिरकर 2,014.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। हालांकि आज के सत्र में भी सोना हल्की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। इसके साथ चांदी में भी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 23.335 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हो रहा है।

बता दें, ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेड की बैठक इस हफ्ते होने वाली है, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है। बीते दिनों डॉलर के कमजोर होने और महंगाई के चलते ब्याज दर कम होने की आंशका के चलते सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी।

MCX पर सोने-चांदी का रेट 

एमसीएक्स पर सोने और चांदी में करीब सपाट कारोबार हो रहा है। दोपहर एक बजे तक फरवरी सीरीज का सोने का कॉन्ट्रैक्ट हल्की गिरावट के साथ 61,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी मार्च सीरीज का कॉन्ट्रैक्ट हल्की  बढ़त के साथ 72,578 पर कारोबार कर रहा था।

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (International Organization for Standardization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 23 कैरेट पर 95.8, 22 कैरेट पर 91.6, 21 कैरेट पर 87.5 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से चेक करें सोने चांदी के दाम

गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते है। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी। वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं।

आखिरी शब्द – तो दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको Gold Price Today के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किए। उम्मीद करते है ये पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा। अगर यह पोस्ट आपको पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कारें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top